Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों में खूनी संघर्ष, एक ने सर्विस हथियार से दूसरे को मारी गोली; जख्मी



सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सोनबरसा के नरकटिया बीओपी में दो जवानों की आपसी लड़ाई में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। एक जवान ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली जवान की जांघ में लगी है। उसको गंभीर हालत में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस जवान को गोली लगी है, उसका नाम धर्मेंद्र कुमार जोलोजो बताया गया है।


चिकित्सक के अनुसार, जवान के बाईं तरफ जांघ में एक गोली लगी है। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 51वीं बटालियन के नरकटिया बीओपी में जवान की तैनाती है। आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने गोली लगने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन की जा रही है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

अन्य समाचार