Araria में बारात से लौट रही कार भीषण हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, रिटायर्ड फौजी समेत तीन की हालत गंभीर



रेणुग्राम (अररिया), संवाद सूत्र। बिहार के पूर्णिया में बारात में शामिल होकर लौट रहे पांच लोग सोमवार अहले सुबह भयकंर हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना अररिया जिले के रानीगंज-अररिया मार्ग पर आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया के समीप हुआ।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हरदेव रजक, मधेपुरा के कुमारखंड के रजनी निवासी नेपाली रजक के रुप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रिटायर्ड फौजी सह पूर्व जिप सदस्य दयानंद, मुन्ना ठाकुर और विनोद यादव शामिल है। तीनों हिंगना परमानंदपूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी पूर्णिया जीरो माइल में बारात में शामिल होने आए थे। शादी समारोह खत्म होने के बाद सोमवार सुबह वापस रानीगंज के परमानंदपुर लौट रहे थे। 


अन्य समाचार