जमुई में बच्चों से भरी बोट तालाब में पलटी, उद्घाटन के बाद CM के लौटते ही हुई घटना: कैमरे में कैद हुआ मंजर



जमुई, संवाद सहयोगी। सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंदपे पंचायत के मरकट्टा गांव स्थित अमृत सरोवर में बच्चों से भरी एक वोट पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि बीते 11 फरवरी को समाधान यात्रा पर आए मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री के जाते ही वोट पर एक के बाद एक एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार हो गए। जिसके बाद अत्यधिक भार होने के कारण वोट पलट गई और सभी बच्चे तालाब में गिर गए। गनीमत रही कि तालाब में पानी कम रहने के कारण सभी बच्चे तैर कर बाहर निकल गए।

सोमवार को इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने वोट का तो इंतजाम कर दिया लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण उक्त हादसा हुआ। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री के आने पर अमृत सरोवर में वोटिंग के लिए दो वोट छोड़ा गया था। उनके जाते ही प्रशासनिक अमला लापरवाह दिखा।
दोष बच्चों को देंगे या प्रशासन को?
सीएम #NitishKumar 11 फरवरी को समाधान यात्रा पर #Jamui के मरकट्टा गांव आए थे। उनके आने पर अमृत सरोवर में दो बोट को छोड़ा गया था। मुख्यमंत्री के जाते ही वोट पर एक दर्जन से अधिक बच्चे चढ़ गए। इसके बाद ये हुआ। गनीमत रही की सभी सुरक्षित निकल गए। pic.twitter.com/gmrGvnhjub
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस वोट की क्षमता दो लोगों की है उस वोट पर 10 से 15 नाबालिग बच्चे सवार हैं। बहरहाल यहां की निगरानी और प्रशासनिक लापरवाही का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कोई अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अन्य समाचार