Bihar: पर्यटन का महत्वपूर्ण केन्द्र बन सकता है रुक्मिणी स्थान, यहां धरती के गर्भ में छुपा है गौरवशाली इतिहास



शिव शंकर प्रसाद, सिलाव : नालन्दा की धरती का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इसके कण-कण में अध्यात्म, ज्ञान, पौरूष एवं पराक्रम की कहानियां है। महाभारत काल से जुड़े कई धरोहर आज भी मौजूद हैं, जो हमारी गौरवशाली गाथा को बयां करने के लिए काफी है।
इन विरासतों में बड़गांव स्थित सूर्य तालाब, रुक्मिण स्थान,राजगीर स्थित जरासंध अखाड़ मौजूद हैं। वहीं, नालंदा का जगदीशपुर गांव भी अपने अंदर हमारे कई गौरवशाली अतीत समेटे है।

इस गांव में रुक्मिणी स्थान नामक एक टीला है, जो भगवान श्रीकृष्ण तथा रुक्मिणी के प्रेम का प्रतीक है। श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का मिलन इसी स्थल पर हुआ था। इसलिए इस स्थल का नाम रुक्मिणी स्थान पड़ा।

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पिछले कुछ वर्ष पहले टीले की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु के काले पत्थर की बेशकीमती मूर्ति निकली थी। अनुमान लगाया जाता है कि‍ यह मूर्ति वैदिक काल की है, जिसमें भगवान विष्णु हाथ में कलश लिए और सिर के ऊपर शेष नाग के छत्र से सुशोभित हैं। यह मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित निकाली गई है।
Nalanda: पति ने छोड़ा तो प्रेमी ने थामा हाथ, दूसरी बार भी मिली ठोकर; अजब मोड़ पर पहुंची प्रेमिका की जिंदगी यह भी पढ़ें

कुछ समय पहले इसी स्थल पर भगवान बुद्ध की आकर्षक मूर्ति भी मिली थी। मगर वह खंडित थी। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन, मिट्टी की मोहरें सहित पाल और शुंग काल के कई अवशेष मिले हैं।
करीब छह माह तक चली खुदाई के बाद ग्रामीणों के विरोध एवं मुआवजे की मांग के बाद से खुदाई कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे इस धरती गर्भ में मौजूद कई पौराणिक स्मृतियां हमसे जुदा है।



लोगों ने कहा कि इस जगह के विकास को लेकर हमलोगों के साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने योगदान दिया। पुरातत्वविदों का मानना है कि इस टीले की खुदाई में मिले ईंट प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की ईंट की बनावट से पूरी तरह मेल खाते हैं।
इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि‍ यह टीला भी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का अंग रहा होगा। रुक्मिणी स्थान टीले की दूसरी बार कराई गयी खुदाई में भगवान बुद्ध की तीन फीट की दो मूर्तियां और कई चैत, स्तूप और कमरे मिले हैं।



इस टीले का इतिहास 450 ई. पूर्व कुमार गुप्त, हर्षवर्धन और पाल शासक से जुड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरी खुदाई के बाद ही इसकी सही तस्वीर सामने आ सकती है। खुदाई स्थल की सुरक्षा एवं संरक्षण पर जोर देने के लिए पुरातत्व विभाग से मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Begusarai: प्रेमी युगल के विवाह को घरवालों से मंजूरी मिलने पर वकील साहब गुस्साए, पीट-पीटकर युवक का हाथ तोड़ा

अन्य समाचार