आरा: विवाहित की दहेज में बाइक के लिए गला घोंटकर हत्या, दो महीने पहले ही हुई थी शादी



जागरण टीम, आरा/बड़हरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में कमरे से शव बरामद किया गया।
मृतका 22 वर्षीय मोनिका देवी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद की पत्नी थी। गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया।

मृतका के बाबा उमेश प्रसाद ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी पिता पारसनाथ तत्वा ने अपनी बेटी मोनिका देवी की शादी सात दिसंबर 2022 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी जवाहर प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद से हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
मेडिकल कालेज में नामांकन के नाम पर ठगी, आरोपित को ले गई गुजरात पुलिस यह भी पढ़ें
शादी के समय उपहार स्वरूप दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही मृतका के पति एवं ससुरालवालों की ओर से दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी।
इसे लेकर उनके द्वारा बराबर विवाहिता के साथ गाली-गलौज एवं प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाहिता ने इस बात की जानकारी अपने स्वजन को भी दी थी।
बीस दिन पूर्व ही उसका पति धर्मेंद्र प्रसाद दिल्ली में प्राइवेट काम करने के लिए चला गया था। इस बीच गुरुवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने मृतका के पिता पारसनाथ को फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
बिहार की यूनिवर्सिटी का अनोखा कारनामा: सेमेस्टर परीक्षा में दिए 30 में से 50 अंक, HOD की लापरवाही उजागर यह भी पढ़ें
इसके बाद मृतका के स्वजन उसके ससुराल पिपरपांती गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि शव जमीन पर पड़ा है और उसे घर में सिर्फ उसकी सास है। जबकि, अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।
मृतका के बाबा उमेश प्रसाद ने ससुर जवाहर प्रसाद, सास, जेठ एवं जेठानी पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, सास के अनुसार बहू ने खुद फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
मृतका मोनिका देवी के माता-पिता एवं भाई दिल्ली में रहकर ही काम करते हैं। मृतका अपनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
Ara News: हत्या कर फेंका गया युवती का शव बरामद, शरीर के कई भाग सड़े; चेहरा पहचानना भी मुश्किल यह भी पढ़ें
मृतका के परिवार में मां आशा देवी, दो बहन ज्योति, मंतुरण और एक भाई कुणाल कुमार है। इस घटना के बाद आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


अन्य समाचार