Rohtas Road Accident: गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, चार की मौत, 20 घायल



चेनारी, रोहतास, जागरण संवादाता। चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पिकअप से कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम में गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी घायलों को चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

वहीं, तीन लोगों का शव खाई से निकाला जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। सभी पीड़ित जिले के ही काराकाट के रहने वाले हैं।


अन्य समाचार