बिहार: सहरसा में दो लड़कों पर एसिड अटैक, चेहरा और शरीर झुलसा, बाइक पर आए थे हमलावर तीन युवक



जासं, सहरसा। शहर के विद्यापति नगर रेल पटरी स्थित एक निजी स्कूल के बगल में शनिवार को खड़े दो बालक पर बाइक सवार तीन युवकों ने एसिड फेंक दिया। जिसमें दोनों बालक झुलस गए।
दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कालोनी का लक्की कुमार एवं मीर अरशद रेलवे पटरी के बगल से आ रहे थे।
दोनों लड़कों पर एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे दोनों का चेहरा व शरीर का अन्य भाग झुलस गया।

अस्पताल संचालक डा. रामवीर कुमार ने बताया कि दोनों बालक के शरीर पर एसिड बर्न है। दोनों बालक खतरे से बाहर हैं। स्वजन ने बताया कि दोनों बालक पर एसिड अटैक क्यों किया गया, यह पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही सदर थाना के पुअनि ब्रजेश कुमार चौहान जवानों के साथ पहुंचे और मामले में जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसिड फेंकने की बात कही गई जा रही है। इसमें दोनों बालक झुलस गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

अन्य समाचार