Sitamarhi: पु‍परी में सड़क जाम के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 54 लोग नामजद, 25 आरोपी गिरफ्तार



पुपरी (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी: भिट्ठा चौक पर शनिवार को सड़क जाम के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर हमला व पत्थरबाजी को लेकर थानाध्यक्ष रामविनय पासवान के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसमें 54 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमे विभिन्न उम्र की महिलाएं, युवक और अधेड़ शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नामजद आरोपियों मे जलालपुर गांव निवासी दीपक कुमार, हीरालाल सहनी, अमित सहनी, उपेंद्र सहनी, तपेश्वर सहनी, संजय सहनी, पिंटू राय, संजय सहनी, सिकंदर राय, बेचन साह की पत्नी, बंगरी सहनी की पत्नी, बंगरी सहनी का बेटा, हरिकिशोर सहनी, नवल सहनी, मनोज सहनी, रमेश सहनी, जीबछ सहनी, सुरेश सहनी, पिंटू सहनी, रामाशंकर सहनी राधे सहनी, प्रभु सहनी, चंदन कुमार दास, राजा सहनी, सुशील दास शामिल हैं।

कृष्णा सहनी, भुजंगा सहनी, हरेराम सहनी व भिट्ठा गांव के अनिल कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार ठाकुर, सुनील ठाकुर, अन्नू कुमार, बद्री दास, बाबूलाल सहनी, बउयेलाल सहनी, सेंटू कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, पवन साह, जितेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, मिन्ता देवी, सुखमनिया देवी, ललिता देवी, मानती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, सुधीरा देवी, मुकेश सहनी भी नामजद हैं।
सीतामढ़ी में पुलिस-पब्लिक में झड़प, पथराव-लाठीचार्ज में तीन जवान समेत कई ग्रामीण घायल; गांव छावनी में तब्दील यह भी पढ़ें
वहीं, पुलिस ने इनमे से नामजद आरोपि‍यों अनिल कुमार, नीतीश कुमार, राजेश ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, अन्नू कुमार, बद्री दास, बाबूलाल सहनी, बउयेलाल सहनी,, सेंटू कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, पवन साह, जितेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, मिन्ता देवी, सुखमनिया देवी, ललिता देवी, मानती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, सुधीरा देवी व मुकेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राथमिकी में अभियुक्तों पर पुलिस टीम के साथ गाली गलौज, पत्थरबाजी कर पुलिस से उलझने, हथियार छीनने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए है।
मालूम हो कि 17 फरवरी को भिट्ठा गांव में श्री सहनी के पुत्र महेश सहनी की मौत संदिग्ध हालत में हो गई थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को भिट्ठा चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर बवाल करने लगे।

पुलिस-प्रशासन की टीम पर पत्थरबाजी की गई, जिस कारण पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। दो पुलिस वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
घटना के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की गई। उधर, पुलिस की कार्रवाई से गांव में दहशत का मौहाल है। कई लोग ने गिरफ्तारी के भय से घर छोड़ सुरक्षित ठिकानों पर पनाह ले रखी है।

अन्य समाचार