बिहार की मुस्तैद पुलिस का एक और कमाल, महज आठ घंटे के अंदर बरामद हो गई चोरी गई बाइक



संवाद सहयोगी, धनसोई (बक्सर)। जिला मुख्यालय से जहां प्रतिदिन दोपहिया समेत चारपहिया वाहनों की चोरी हो रही है। वहीं, धनसोईं थाना की पुलिस ने एक बाइक को महज आठ घंटे के बरामद कर लिया। 
थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव निवासी अशोक कुमार के दरवाजे पर हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक को अज्ञात चोरों ने बाइक को गायब कर दिया।
पीड़ित द्वारा पुलिस को मोबाइल फोन पर दी गई एक सूचना के आधार पर ही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई नई हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक को पुलिस ने महज आठ घंटे के अंदर बरामद कर लिया।

बाइक थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के बाहर लावारिश हालत में बरामद हुई। उसे वाहन चालक को सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। 
जिस रास्ते से बाइक चोर भाग रहे थे, उसी नहर मार्ग पर धनसोई थाना की पुलिस दिवा गश्ती में निकली थी। इसी दौरान लावारिस हालत में खड़ी बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी।

इस दौरान थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि इसकी सूचना वाहन चालक को दी गई। वाहन चालक को थाना पर बुलाया गया और कागजात से चेचिस नंबर का मिलान किया गया। मिलान कराने के बाद बाइक को वाहन चालक को सौंप दिया गया।

अन्य समाचार