Bihar: गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए सजधज कर लौरिया तैयार, एक दर्जन दिग्गज लेंगे भाजपा की सदस्यता



 बेतिया, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आमसभा के लिए बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का लौरिया सजधजकर तैयार है। मंच को सजाने के लिए रात भर कार्यकर्ता लगे रहे। यहां पूरे चंपारण से भाजपा के कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ है। गृहमंत्री आज 10:50 बजे मध्य प्रदेश के छतरपुर-खजुराहो एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11:35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट से वे 11:40 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 12:10 बजे लौरिया साहू जैन उच्च विद्यालय के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा।

हेलीपैड से वे 12:15 बजे कार से सभा स्थल पर पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करने के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 01:15 बजे चीनी मिल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां गृह मंत्री भोजन करेंगे। वहां वे करीब आधे घंटे रुकेंगे। चीनी मिल गेस्ट हाउस से 01:50 बजे निकलेंगे और 01:52 बजे नंदनगढ़ पहुंचेंगे। गृह मंत्री 02:05 बजे तक नंदनगढ़ का अवलोकन करेंगे। नंदनगढ़ के दीदार के बाद वे 02:07 बजे किसान भवन में पहुंचेंगे। 2:10 से 03:00 बजे तक किसान भवन में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद वे तीन बजे वहां से प्रस्थान कर 3:05 बजे वापस हेलीपैड पर आएंगे। 3:10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
पश्चिम चंपारण में युवक की निर्मम हत्या, बदमाशों ने पहले चाकू से गोदा फिर रेता गला; घटना से इलाके में सनसनी यह भी पढ़ें
गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूरा शहर भगवामय में हो गया है। होर्डिंग और पोस्टर से शहर पट गया है। सुरक्षा के इस तरह प्रबंध किया गया है कि परिंदा भी पर न मार सके। लौरिया में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया गया है। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। बताया जाता है कि केंद्रीय एजेंसिया भी सुरक्षा का जायजा ले रही है। सादे लिवास में भी पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। बॉर्डर को भी सील किया जा चुका है। इधर शुक्रवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी।
जंगली हाथी के हमले में विदेशी पर्यटक की मौत, इजरायल से चितवन राष्ट्रीय निकुंज आया था घूमने यह भी पढ़ें
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के सचिव रहे नौकरशाह एपी पाठक आज गृहमंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। बता दें कि पाठक स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर एक ट्रस्ट के माध्यम से जिले में गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।

अन्य समाचार