महागठबंधन की रैली में लालू के चेहरे पर दिखी नई जिंदगी की खुशी; जुबां पर आया बेटी रोहिणी का नाम, भाजपा पर बरसे



दीपक शरण, पूर्णिया। महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंच तो नहीं पाए लेकिन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये लोगों से मुखातिब हुए।
अपने चुटीले भाषण के लिए अलग छवि रखने वाले लालू प्रसाद यादव को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये भी लोग सुनने को उत्सुक रहे।
सामान्यत: उनके भाषण में अस्वस्थता का प्रभाव रहा और आवाज में पूर्व जैसा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। जब लगभग अपने संबोधन के अंत में उन्होंने अपनी नई जिंदगी के लिए बेटी रोहिणी आचार्य का आभार जताया तो एकबारगी भीड़ भी संजीदा हो गई।

एक बेटी से मिले जीवनदान की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। दिल से बस बेटी के लिए साधुवाद निकल रहा था। मौजूद महिलाओं को भी इस बात ने प्रभावित किया।
यह निश्चित रूप से घर-घर की बेटी के लिए सम्मान की बात थी और बेटी पर सभी को गर्व होना चाहिए। वर्चुअल माध्यम से महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन की अगुवाई में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।
Purnia: महागठबंधन की महारैली में रंगभूमि मैदान से विपक्ष ने भरी हुंकार, लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद यह भी पढ़ें
रंगभूमि मैदान में यह भीड़ इस बात का प्रमाण है। मुझे इस बात का अफसोस है कि पूर्णिया की इस रैली में शामिल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि साल 20 14 में उन्होंने कहा था कि भारत रहेगा या टूटेगा।
आज आठ साल बाद देश की क्या स्थिति है, सब देख रहे हैं। देश को टुकड़ा-टुकड़ा करने पर आमादा हो गए हैं। लालू यादव ने कहा कि भाजपा; आरएसएस का मुखौटा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के इशारों पर काम कर रहे हैं। भाजपा आरक्षण विरोधी संगठन है। हम सभी को एकजुट रहना है। कमजोर नहीं होना है।
पूर्णिया: महागठबंधन की महारैली के मंच पर गूफ्तगू के थे अपने मायने, सड़कों पर बदले शहर की कहानी भी... यह भी पढ़ें
उन्होंने ही बिहार में आरएसएस के रथ को रोका था। बिहार के करवट से ही देश की हवा बदलती है। वे और नीतीश एक ही हैं, इसमें कोई भ्रम नहीं है। हम सभी को अंबेडकर के संविधान को बचाना है।
माइनोरिटी की रक्षा करनी है। नरेंद्र मोदी की विदाई का समय आ गया है। यह महागठबंधन का एलान है। सीमांचल का इलाका पूरे देश की रक्षा में लग जाएगा। 2024 में हम सभी को मजबूती से रिजल्ट देना है।


अन्य समाचार