लखीसराय में दबंगों ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या की, पुत्र पर भी हमला; आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम किया



लखीसराय, जागरण संवाददाता। लखीसराय जिले की किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव में स्थानीय दबंगों ने 55 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। दबंगों ने मृतक के पुत्र को भी बेरहमी से पीटा और अधमरा कर दिया है। मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर 33 लाली पहाड़ी निवासी भगवान साव के रूप में हुई है। घटना शनिवार की देर शाम की है।
भगवान साव वृंदावन गांव स्थित अपनी जमीन पर अतिक्रमण होने की सूचना पर गए थे। वहां स्थानीय रामविलास यादव सहित अन्य लोगों द्वारा जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा था। विरोध करने पर दबंगों ने भगवान साव को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।


इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह आक्रोशित स्वजन ने शव को लेकर शहर के लाली पहाड़ी मोड़ पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला पुलिस का पुतला जलाया। जाम स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि, लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अन्य समाचार