Jamui में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, सिंचाई के दौरान बिजली का तार टूटने से हादसा; घर में कोहराम



जमुई, जागरण संवाददाता। जमुई में दो भाइयों की कंरट लगने से मौत हो गई। मामला जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया पंचायत के मंडल टोला का है। बताया जा रहा है कि मोटर से सिंचाई करने के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया। दो भाई इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों की पहचान आनंदी मंडल के पुत्र सुभाष मंडल और गोरेलाल के रुप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची है। 

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चरकापत्थर मार्ग पर सुखनर पुल के समीप रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान महेश्वरी पंचायत के ढोलाजोर के भूदेव सिंह व थम्हन पंचायत के कोनिया के रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो रिश्ते में साला-बहनोई हैं।
दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने सोनो बाजार से कोनिया जा रहे थे। घटना के बाद बहनोई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया। बताया जाता है की भूदेव सिंह (38) अपने साला रंजीत सिंह के साथ बाइक से सोनो बाजार आया था और वापस कोनिया लौट रहा था। इसी दौरान सोनो चरकापत्थर मार्ग पर सुखनर पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर बने रेलिंग से टकरा गई।
Honor Killing In Jamui: जमुई में ऑनर किलिंग, नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें
इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार व पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भूदेव सिंह को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है।

अन्य समाचार