विरासत बचाओ, नमन यात्रा: उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार बिहार को बर्बाद करने वाली ताकतों को सौंप रहे सत्ता



 जागरण संवाददाता, चंपारण: जदयू छोड़ नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा पहुंचे। यहां बापू को नमन कर करने के बाद 'विरासत बचाओ, नमन यात्रा' पर निकले। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद बिहार को बचाना है।
यात्रा पर निकलने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस विरासत के आधार पर बिहार आगे बढ़ा। इसे संभालने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार पर आई। जननायक कर्पूरी ठाकुर, बापू की विरासत और बिहार के कई महापुरुषों के उपदेश के आधार पर जो विरासत बनी। उसे सहेजने के लिए नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया।

साल 2005 से पहले बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाली ताकत राज्य में सक्रिय हो गई। उन्हीं का विरोध कर के नीतीश कुमार सत्ता में आए और फिर वापस उन्हीं से मेलजोल बढ़ा रहे हैं। बिहार को फिर बर्बाद करने की कगार पर लाकर खड़ा कर रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम उस विरासत को बचाने के लिए निकले हैं। हम बिहार को बचाने के लिए निकले हैं, जोकि बिहार की जनता के सहयोग से ही संभव होगा। यहां हम बापू का आशीर्वाद लेने आए हैं। जनता की ताकत बड़ी होती है, किसी व्यक्ति या पार्टी की नहीं। नीतीश कुमार ने खुद ही आरजेडी को हर चीज सौंपने की घोषणा कर दी है।
पश्चिम चंपारण से नेपाल लौट रहे बारातियों से भरी बस 20 फीट गड्ढे में गिरी, एक की मौत; डेढ़ दर्जन से अधिक घायल यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साल 2020 का चुनाव 15 साल बनाम 15 साल पर लड़े ताकि बिहार उस पुराने काल में न लौटे। इसी आश्वासन पर नीतीश कुमार ने वोट मांगे थे, लेकिन अब अपने ही वादे भूल गए हैं तो चर्चा तो होगी। जिसके खिलाफ चुनाव लड़ा, अब उसी के साथ हो लिए।
Holi Train: होली के कारण यात्रियों से खचाखच भरकर आ रही ट्रेनें, टिकट के बावजूद भी आसान नहीं सफर यह भी पढ़ें
कुशवाहा ने भाजपा में जाने के सवाल का टाल दिया, लेकिन कहा कि जो लोग भी बिहार को पुराने हालात में नहीं लौटने देना चाहते हैं, उन लोगों के साथ सहयोग और समर्थन बन सकता है। लोगों को हमारा कदम अच्छा लगेगा, लेकिन लोग बिहार को गुंडाराज में देखना चाहते हैं, वे इसकी आलोचना करेंगे।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां लोग बहुत परेशान हैं। आने वाले दिनों में कई लोग हमारे साथ होंगे। पूर्व मंत्री के साथ प्रार्थना सभा में रामपुकार सिन्हा, शैलेश कुशवाहा, अमित कुमार गुप्ता, कैलाश प्रसाद, किशोर प्रसाद कुशवाहा और माधव आनंद आदि शामिल रहे।

अन्य समाचार