Khagaria Crime: खगड़िया में महिला की गोली मारकर हत्या, देवर पर लगा आरोप, तलाश रही पुलिस



जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार के खगड़िया में परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत करना गांव में एक महिला की बुधवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला गांव के श्रीराम सिंह की पत्नी 45 वर्षीय कंचन माला देवी है। सूचना पर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में महिला के देवर का नाम सामने आ रहा है। आरंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी देवर की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी चल रही है।


अन्य समाचार