Khagaria: दस कठ्ठा जमीन के लिए भाभी को मार दी गोली, रो-रोकर बेटी पूछ रही- मेरी मां ने क्या बिगाड़ा, आरोपी फरार



संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): खगड़िया जिले के परबत्ता थाने से दो किलोमीटर की दूरी पर करना नाम का गांव है। बुधवार दोपहर यहां भूमि विवाद में देवर ने भाभी को गोलियों से छलनी कर दिया। श्रीराम सिंह की पत्नी कंचन माला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। देवर लूरो सिंह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी ​की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

श्रीराम सिंह के घर पर मातम पसरा हुआ है। मृतिका के तीन बेटे- राजकुमार सिंह, राहुल कुमार और सोनू कुमार बाहर रहते हैं। बड़ी बेटी गुड़िया की शादी हो गई है और दूसरी बेटी मां के साथ ही रहती है। लक्ष्मी को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ जा रहे हैं। वह बार-बार एक ही बात कहती हैं- मेरी मां ने क्या बिगाड़ा था।
घटना करना गांव स्थित श्रीराम सिंह के बासा पर घटी पर हुई, जहां वे मवेशी को रखते हैं। पति-पत्नी मिलकर मवेशी को चारा खिला रहे थे। इस दौरान लूरो सिंह आ धमका और दोनों भाइयों में विवाद हो गया। बीच-बचाव में लगी कंचन माला देवी के ऊपर लूरो ने गोली चला दी। कंचन की मौके पर ही मौत हो गई।
Khagaria: फर्जी दरोगा झाड़ता था वर्दी का रौब, थाने में भी कई दिन तक किया काम, पोल खुली तो हुआ गिरफ्तार यह भी पढ़ें
श्रीराम सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। 10 कट्ठा जमीन को लेकर श्रीराम सिंह और लूरो सिंह के बीच छह माह से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन बीते बुधवार को लूरो सिंह बासा पर पहुंचकर श्रीराम सिंह से भीड़ गए। इस दौरान अपनी भाभी कंचन माला की गोली मारकर हत्या कर दी।
परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि लूरो सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। शव का दाह-संस्कार भी नहीं किया गया है। कंचन माला देवी के पुत्रों के आने के बाद शव का दाह-संस्कार किया जाएगा।


अन्य समाचार