विधानसभा उपाध्यक्ष बोले- देश के दूसरे आंबेडकर हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दुनिया उनकी कायल



बगहा, संवाद सहयोगी। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि देश को सबसे पहले समता का पाठ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने पढ़ाया।
अब इतने वर्षों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री और विकास पुरुष नीतीश कुमार उनके नक़्शे कदम पर चल रहे। यह कहना गलत नहीं होगा कि नीतीश बाबू देश के दूसरे आंबेडकर हैं। उनमें पीएम बनने की संपूर्ण योग्यता है। देश उनके विकास मॉडल का कायल है।

वे शनिवार को बगहा के लवकुश मैरेज हॉल में आयोजित भीम चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व कोल्हुआ चौतरवा पंचायत की पूर्व मुखिया पलक भारती की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, विधान पार्षद भीष्म सहनी समेत अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके उपरांत अतिथियों का एमएलसी ने पुष्प माला व अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, पूर्व एमएलसी राजेश राम, रत्नेश सदा आदि शामिल थे।
Bihar: शांति का संदेश लेकर लौरिया पहुंचे बौद्ध भिक्षु, नन्दनगढ़ में माथा टेका; अशोक स्तंभ की परिक्रमा भी की यह भी पढ़ें
अपने संबोधन में हजारी ने कहा कि संविधान से ही हमें अधिकार मिले हैं। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती जदयू पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पर मना रही है।
13 अप्रैल को पंचायत की दलित बस्ती में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। 14 को सबसे बड़ी बस्ती में जयंती का आयोजन किया जाएगा। डोर टू डोर पोस्टर लगाया जाएगा।
इसके साथ ही पटना में भी जयंती मनाई जाएगी। सभी जगह जदयू भीम चौपाल का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के दूसरे आंबेडकर हैं।
Bihar Crime: स्कूल जा रही शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पोल में बांधकर पीटा यह भी पढ़ें
उनमें पीएम बनने की संपूर्ण योग्यता है। देश उनके विकास मॉडल का कायल है। कहा कि पंचायतों में महिलाओं , दलित, पिछड़ा को आरक्षण देकर मुखिया, सरपंच बनाने का काम किया।
महिलाओं की भागीदारी इसी का प्रमाण है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा बिहार से सौतेला व्यवहार कर रही है। चुनाव 2024 में होना है। आप भाजपा को सबक सिखाने का काम करें।

सरकार सभी क्षेत्रों का कर रही विकास


मंत्री सुनील कुमार ने राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि का सर्वांगीण विकास हुआ है। सांसद सुनील कुमार ने भी नीतीश के अगुवाई में बिहार के चौमुखी विकास की बात कहते हुए केंद्र सरकार पर राज्य से सौतेला व्यवहार करने की बात कही।
भाजपा के कारण संविधान को खतरा होने की बात भी कही। पूर्व एमएलसी राजेश राम ने बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में जानकारी देते हुए उनके कामों को समाज में एकता बनाए रखने की पहल की बात कही।

एमएलसी भीष्म सहनी ने जदयू के भीम चौपाल को सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर शपथ दिलाई।
बैठक को संबाेधित करने वालों में पलक भारती, जिलाध्यक्ष प्रेमशिला गुप्ता, विभव राव, संजय मिश्र, विक्रम चौधरी, मुन्ना सिंह, जुगनू आलम, मुरारी चौधरी, रविंद्र पटेल, सुरेंद्र बैठा, निवेदिता मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सूरज सहनी, राम बाबू, आरती देवी, ओम प्रकाश शाही, राजेश्वर राव आदि शामिल थे।

अन्य समाचार