Holi 2023: होली पर सुपर फूड से बने पकवान रखेंगे पेट का ख्याल, मोटे अनाज के इन व्‍यंजनों का उठाएं लुत्‍फ



आरा, राणा अमरेश सिंह: होली में जलेबी बनानी हो या मालपुआ सुपर फूड यानी मीलेट यानी मडुवा, बाजरा, संवा आदि मोटे का उपयोग करना उचित रहेगा। रसोई में इसका पकवान बनेगा तो सेहत का रंग भी निखरेगा।
होली के बाद चैत माह में मोटा अनाज सेहत के लिए अनुकूल होता है। इसका चलन आज भी लोग गर्मी में सत्तू पीकर पूरा करते हैं। हमारी पांच पीढ़ि‍या इस मोटे अनाज को खाकर मजबूत और परिश्रमी थी।

कृषि विज्ञानी डा.पीके द्विवेदी ने स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखते हुए होली के लिए मोटे अनाज के विविध व्यंजन तैयार करने की सलाह दी है। घर की रसोई को सेहतमंद बनाने में मोटा अनाज मुख्य भूमिका अदा करेगा।
कृषि अधिकारी भरत प्रसाद सिंह ने कहा कि कम खर्च में पारंपरिक और सेहत से भरपूर मिठाई समेत अन्य पकवान बनाए जा सकते हैं। हमारे पूर्वज यही खाते थे। भोजपुर जिले के कोईलवर, शाहपुर, आरा, बिहिया संदेश में मोटा अनाज काफी मात्रा में होता था। अभी भी ज्वार जिले में सबसे अधिक होता है।
Arrah News: होली में दिल्ली से घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, मातम में बदली त्योहार की खुशियां यह भी पढ़ें

बदलते दौर में सेहत का ख्याल रखने वालों का कहना है कि हमें स्वाद के साथ पोषक तत्वों का ख्याल रखना है। मीलेट यानी मोटा अनाज को सुपर फूड भी कहा जाता है। मीलेट के बनी मिठाई में मडुबा का लइडू को स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य माना जाता है।
हमारे घरों में दादी-नानी इन सामग्रियों की खाद्य सामग्री मौसम और उत्सव के अनुकूल तैयार करती थी। इन्हें बनाने की विधि भी आम पकवान की तरह ही है। इनकी जगह अब जंक फूड ने ले ली है, इसके कारण कम उम्र लोग बीपी, सुगर, हार्ट रोगी हो रहे हैं।
भोजपुर में खून की होली: होलिका दहन में विवाद पर चचेरे भाई, भतीजा समेत 4 को गोली मारी, एक की मौत; घर में मातम यह भी पढ़ें
विज्ञानी प्रो. पीके द्विवेदी का कहना है कि मैदा हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है। मैदा के बने खाद्य स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि इसमें रेशा बहुत कम होता है।
मोटे अनाज के आटे का उपयोग करेंगे तो शरीर को रेशे युक्त पोषक तत्व मिलेगा। इससे मधुमेह जैसी बीमारी दूर रहेगी। पेट संबंधी बीमारी भी नहीं होगी।



कौनी व संवा की खीर, चीन का शक्कर पारा व मडुबे की जलेबी, सांचा का गुलाबजामुन व फुआ और कौनी का हलवा व बर्फी प्रमुख नमकीन में कोदो का उपमा, मडुबे को चकली, कौनी का कटलेट, सांवा का पुलाब, चीन का नमक वाला खीर बनाया जाता है। मोटे अनाज से तैयार विविध मिठाई और नमकीन का उपयोग किया जा सकता है।


अन्य समाचार