Bagaha News: होली के दिन महिला का साड़ी के फंदे से झूलता शव मिला, अवैध संबंध में हत्या का शक; पति पर FIR दर्ज



बगहा (पश्चिम चंपारण), जागरण संवाददाता। पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर वार्ड चार में एक महिला का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के मायका पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की पहचान विरेंद्र राम की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई।
मृतका के चाचा परसा गांव निवासी हीरामन राम ने बताया की बबीता की शादी 2013 में बड़े धूमधाम के साथ विरेंद्र राम से हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। आरोप है कि बबीता के पति वीरेंद्र का पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग चलने लगा, जिसको लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। विरोध करने पर वह उसको पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पंचायत भी हुई थी। मंगलवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे के सहारे पंखे की कुंडी से लटका दिया गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मायका पक्ष को दी। बबीता का तीन वर्ष का पुत्र भी हैं। मृतका के जेठ नथुनी राम ने बताया की कल पति-पत्नी साथ में बाजार भी गए थे। अब दोनों के बीच क्या हुआ, हमें नहीं पता है।
Bihar: नरकटियागंज स्टेशन पर रेलकर्मी ने टिकट वेंडर को मारी गोली, कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार यह भी पढ़ें

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष पटखौली लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि मंगलवार रात की घटना है। सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। गले में फंदे का निशान है। मृतक के स्वजन आवेदन पर पति के खिलाफ महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अन्य समाचार