Munger News: जमालपुर में होली की खूनी शाम... दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में एक की मौत, चार की हालत गंभीर



संवाद सूत्र, मुंगेर: मुंगेर जिले के जमालपुर में होली की शाम हिंसक झड़प में एक की जान चली गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प में घायल ओम प्रकाश की मौत इलाज के दौरान निजी नर्सिंग होम में हो गई।
ओम प्रकाश के सिर पर खंती से हमला किया गया था। सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज निजी नर्सिंग होम के इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर में मंगलवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों से खंती और लोहे का रड निकल गया।
आपसी विवाद की इस झड़प में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में अजीत कुमार, ओम प्रकाश, मधु देवी, मनोज सिंह और मेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Bihar: मुंगेर में होली का रंग बदरंग, तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में एक की मौत; पांच युवक जख्मी यह भी पढ़ें
घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शारदा, जमालपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार और ईस्ट कॉलोनी के थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु बड़ी संख्या में जवानों के साथ मौके पहुंचे थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी पर केस दर्ज नहीं किया गया है।

अन्य समाचार