Bihar Crime: दरभंगा में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, दो बच्चे गायब; शव ठिकाने लगा ससुराल वाले फरार



संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान। बिहार में दहेज लेने की कुप्रथा की आग में न जाने कितनी बेटियां जल चुकी हैं। सरकार ने इसे रोकने के लिए कानून तो बना दिया लेकिन आज भी रोज बहू-बेटी दहेज के कारण प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। अब कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के उदा गांव में दहेज के लिए विवाहिता का हत्या का मामला सामने आया है।
दरभंगा के उदा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाना लगा देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बिरौल थाना के कालाडीह निवासी ब्रजेश यादव ने कुशेश्वरस्थान थाना में आवेदन दिया। जिसमें उसने अपने बहनोई मंटू यादव सहित अन्य सात लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मंटू ने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बहन चांदनी देवी (28) को पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाना लगा दिया। चांदनी की शादी 10 साल पहले उदा निवासी राजगीर यादव के बेटे मंटु यादव के साथ हुई। शादी बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे।
मंटू ने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना चांदनी ने कई बार अपने मायके के लोगों को दी। इस बीच छह मार्च को चांदनी की हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को ठिकाने लगाकर उसके पति मंटु यादव, जैठ लाल बाबू यादव, फुल बाबू यादव, श्याम यादव, ससुर राजगीर यादव, सास अमेरिका देवी, शनिचरा निवासी पवित्तर यादव शव को ठिकाना लगाने के बाद घर में ताला जड़ फरार हो गए।
Darbhanga: दरभंगा में जमीन फर्जीवाड़े के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, मौसेरे भाई ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी यह भी पढ़ें
आरोपियों ने चांदनी के दो बेटों को भी गायब कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं। शव की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शक के आधार में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


अन्य समाचार