Bihar: बगहा में फांसी के फंदे से मिली महिला की लाश, पति पर प्रेम-प्रसंग के चक्कर में हत्या करने का आरोप



बगहा, संवाद सहयोगी। बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र में एक 32 साल की महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के पहुंचने पर शव को फंदे से उतारा गया। मृतका के परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कैलाश नगर वार्ड चार में मंगलवार की रात बबीता देवी (32 साल) का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद विवाहिता के शव का परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका के चाचा परसा गांव निवासी हीरामन राम ने पुलिस को आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 2013 में विरेंद्र राम से बबीता की शादी बड़े धूमधाम हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा।
चाचा ने आरोप लगाया कि बबीता के पति वीरेंद्र का पड़ोस की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। जिसको लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी होने लगी। विरोध करने पर वह उसको पीटता था। जान से मारने की धमकी देता था। दो दिन पहले पंचायत हुई थी।
Bagaha News: होली के दिन महिला का साड़ी के फंदे से झूलता शव मिला, अवैध संबंध में हत्या का शक; पति पर FIR दर्ज यह भी पढ़ें
पंचायत में विरेंद्र के अलावा बबीता के मायका पक्ष समेत कुल सात लोग थे। पंचायत में विरेंद्र को उस महिला से दूरी बनाने को कहा गया, जिससे उसका प्रेम संबंध था।
चाचा का कहना है कि मंगलवार की रात पति ने बबीता का गला दबाकर मार दिया। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे से पंखे की कुंडी से लटका दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मायका पक्ष को दी।

बबीता का तीन साल का एक बेटा भी हैं। मृतका के भैंसुर नथुनी राम ने बताया की घटना के एक दिन पहले दोनों बाजार करने एक साथ गए थे। अब दोनों के बीच क्या हुआ, हमें नहीं पता है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद का कहना है कि मंगलवार रात की घटना है। बुधवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव नीचे लिटाया गया था। गले में फंदे का निशान है। मृतक के चाचा के आवेदन पर पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


अन्य समाचार