Rohtas Crime: रोहतास में नाबालिग से गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। दरिहट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विनीत कुमार ने बताया कि दरिहट थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपित विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपित ने अंधेरे का लाभ उठा बच्ची को गांव से बाहर खेत की ओर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कुछ लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित भाग निकला। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले से ही आपराधिक चरित्र का रहा है।
आरोपी पर अवैध बालू खनन और पुलिस पर हमला करने का भी पूर्व में आरोप दर्ज है। एसपी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया जा रहा है।
इधर, डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू मकराईन वार्ड नंबर 11 में बुधवार रात एक महिला ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली।
Rohtas: अमेठी में मारपीट के बाद चली गोली, 4 घायल; दोनों पक्षों में था पुराना विवाद, गांव में तनाव यह भी पढ़ें
थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतका निक्की देवी (30 वर्ष) मकराईन वार्ड 11 पासवान मोहल्ला निवासी किशोरी पासवान की पुत्री थी।
बताया कि निक्की देवी की शादी औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पंचरत्न में पप्पू पासवान से हुई थी। अपने ससुराल से कुछ दिन पहले ही वह घर लौटी थी। घटना के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

अन्य समाचार