Bihar: रंग लगाने के विवाद में ले ली जान, खूनी संघर्ष के बाद बदमाशों ने झोपड़ी में लगाई आग; महिला की जलकर मौत



आरा/शाहपुर, जागरण टीम। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां टोला गांव में बुधवार की देर रात होली के मौके पर महिलाओं को रंग लगाने के दौरान विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के दौरान एक झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिससे झोपड़ी में सो रही एक महिला की झुलसने के कारण मौत हो गई।
मृतका 56 वर्षीया विमला देवी सुहिया टोला गांव निवासी नन्हक की पत्नी थी। मृतका विमली देवी के पति नहर राम ने गांव के ही 10 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें भगेलू चौधरी, मदारी चौधरी, राहुल चौधरी, नीलू चौधरी, अजीत चौधरी, रामायन चौधरी, सरोज चौधरी, राजू चौधरी, शेखर चौधरी, कल्लू चौधरी सहित दस नामजद लोगो को आरोपी बनाया गया है।

स्थानीय पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों संतोष चौधरी, गोविंद चौधरी, धनजी चौधरी और सरोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इधर, मृतका के पति नन्हक ने बताया कि गांव के ही संतोष चौधरी उनके घर की महिला को घर से पकड़कर बाहर रंग लगाने के लिए ले जा रहे थे, तभी उन लोगों ने देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
Bihar: आरा में जदयू नेता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मिस फायर से मौत की आशंका; कमरे में मिला पिस्टल यह भी पढ़ें
दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी भी हो गए। इसके बाद उन लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उसकी पत्नी बुरी तरह झुलस गई। मृतका के पति नन्हक डोम ने संतोष चौधरी और उनके साथ अन्य लोगों पर मारपीट करने और उनकी झोपड़ी में आग लगाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
सूत्रों की मानें संतोष चौधरी पक्ष के लोगों ने मृतका के पक्ष की एक महिला को रंग लगाया जा रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे और जमकर मारपीट की।

मारपीट के दौरान भगेलू चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी, स्व.ठेला चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र सरोज चौधरी और स्व.रामनाथ चौधरी 36 वर्षीय पुत्र धनजी चौधरी और मृतका पक्ष के भी कुछ लोग घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों के बताए जाने के अनुसार झोपड़ी में जिस वक्त आग लगी, उस समय महिला उसी झोपड़ी में सोई हुई थी। अचानक आग लगने से झोपड़ी का पूरा मलबा उसके शरीर पर गिर गया, जिसमें झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार, करनामेपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार, शाहपुर सीओ श्रेया मिश्रा एवं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य समाचार