रॉन्ग नंबर पर पटना के युवक को दिल दे बैठी आरा की लड़की, घर से भागकर की शादी; पकड़ी गई को सरेआम मां से भिड़ गई



आरा, जागरण संवाददाता। बिहार के आरा जिला स्थित सदर अस्पताल में एक प्रेमी प्रसंग में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमी के लिए लड़की सबके सामने अपनी मां से भिड़ गई। मारपीट तक की नौबत आ गई। अस्पताल परिसर में मौजूद भीड़ इस नजारे को देख हतप्रभ हो गई।
बताया जा रहा है कि आरा की इस युवती को रॉन्ग नंबर से आए एक फोन के बाद पटना के युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच बातें होने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो लड़की घर छोड़कर भाग निकली और प्रेमी के सा मंदिर में शादी रचा ली।

इसी बीच शनिवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में लड़की के स्वजन ने दोनों को पकड़ा, जिसके बाद हंगामा मच गया। लड़की अपने प्रेमी के लिए सरेआम अपनी मां से ही भिड़ गई। मां-बेटी के बीच इस तमाशे को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। बात मारपीट तक जा पहुंची।
लड़की प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी और अपने घरवालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी। वहां मौजूद लोग अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा करते नहीं थक रहे थे। पूरा घटनाक्रम आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर और पटना गांधी मैदान थाना के शालिमपुर-अहरा से जुड़ा है। लड़की अपनी उम्र 18 साल और लड़का अपना उम्र 25 साल बता रहा है।
भोजपुर: आरा में कमरे में बंद करके किशोरी से हैवानियत, शरीर पर आयरन से दागा; फिर केरोसिन तेल छिड़ककर जलाया, मौत यह भी पढ़ें
दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत 13 नंबर 2021 से हुई। उस दिन लड़की अपने पिता को फोन कर रही थी, लेकिन फोन रॉन्ग नंबर पर लग गया। पटना के गांधी मैदान थाना के शालिमपुर अहरा निवासी अभिमन्यु उर्फ मनू के नंबर पर फोन गया था। धीरे -धीरे दोनों में बातें भी शुरू हो गई। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। इसके बाद घर से भाग कर दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।
भोजपुर: आरा में नाबालिग से दुष्कर्म में ठेकेदार गिरफ्तार, खेत से उठाकर ले गया था आरोपी यह भी पढ़ें
इधर, आनंद नगर निवासी मां ने बताया कि छह अगस्त 2022 को उनकी लड़की बिना किसी से कुछ बताए घर से भाग गई थी। इसके बाद पता चला कि आठ अगस्त 2022 को दोनों ने किसी मंदिर में शादी भी कर ली हैं। बाद में वह अपनी लड़की को समझा-बुझाकर अपने घर वापस लाई थी। पढ़ाई और कंप्यूटर कोर्स कराने के लिए बोलकर आरा लाई थी। हालांकि, लड़की पुनः अपने प्रेमी के घर पटना चली गई। लड़की की मां का आरोप है कि लड़के के घरवालों ने उसे अपने पास यह कहकर बुला लिया था कि कोर्स करने में एक साल लगेगा।
तमिलनाडु में हिंसा की अफवाह फैलाने के आरोपित युवराज का भोजपुर कनेक्शन, वारंट के लिए कोर्ट जाएगी ईओयू की टीम यह भी पढ़ें
इधर, लड़की ने बताया कि वह अपने आधार कार्ड के लिए आरा आई थी। मां भी बोली थी कि कोर्ट से शादी करवा देंगी। हालांकि, यहां आने पर मां आधार कार्ड नहीं दे रही थी, जिसे लेकर विवाद हो गया। चूंकि, मां रिश्ते के खिलाफ थी तो इसे लेकर सदर अस्पताल आरा परिसर में हो-हंगामा शुरु हो गया। नोकझोंक तक की नौबत आ गई। लड़की अपनों से बगावत करते हुए सरेआम अपनी मां से भी भीड़ गई। 

अन्य समाचार