Jamui: दबे पांव पीछे से आया और करने लगा गंदी हरकत, सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अश्लीलता से हड़कंप



जमुई, संवाद सहयोगी। जमुई के सदर अस्पताल परिसर में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले के बारे में जिसने भी सुना और देखा, उसने दांत तले अंगुली दबा ली। दरअसल, यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जिले के सदर अस्पताल परिसर में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी किसी से फोन पर बातें कर रही थी। इसी दौरान सदर अस्पताल की बाउंड्री छलांग कर एक युवक अंदर घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

घटना को लेकर बताया गया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर थी। शुक्रवार के दिन वह सदर अस्पताल परिसर में फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी अस्पताल परिसर की बाउंड्री कूदकर एक युवक अंदर घुस गया। दबे पांव वह महिला कर्मचारी के पीछे से आया और महिला का मुंह दबा दिया। फिर वह अश्लील हरकत करने लगा।
इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी को धक्का देकर गिराते हुए वह मौके से फरार हो गया। हालांकि, बदमाश की यह सारी करतूत अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़िता महिला ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
Jamui: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्ची समेत दो की मौत; गंगा स्नान के लिए पटना जा रहा था परिवार यह भी पढ़ें
इधर, पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सदर अस्पताल की महिला कर्मचारियों में भय का माहौल है। इस तरह दिनदहाड़े महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लीलता के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अन्य समाचार