बेतिया: कब्रिस्तान से बच्ची का शव और महिला के शव से सिर गायब होने से फैली सनसनी, मामले की जांच कर रही पुलिस



मैनाटांड़ संवाद सूत्र। बिहार में पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में एक कब्र से महिला के शव से सिर और दूसरी कब्र से नवजात बच्ची का शव गायब होने का मामला सामने आया है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगरौवा बलिरामपुर मुख्य पथ में स्थित कब्रिस्तान में करीब छह महीने पहले सगरौवा निवासी शेख इस्लाम की पत्नी रहीमा खातून का शव दफनाया गया था।

इससे करीब एक महीने पहले उसी जगह पर शेख इस्लाम की नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया था।
बुधवार को महिला के शव से सिर और नवजात बच्ची का शव गायब होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क से सटे कब्रिस्तान की दो कब्रों पर पड़ी।
दोनों कब्र की मिट्टी हटी हुई थी। मानो कब्र को खोदा गया हो। ग्रामीण कब्र के नजदीक गए तो देखा कि महिला के शव का सिर गायब था।
Bettiah: बेतिया स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी से टकराई ट्रॉली; हादसा होते ही मची अफरा-तफरी, ट्रैक्टर चालक फरार यह भी पढ़ें
वहीं, दूसरी कब्र से नवजात बच्ची का शव गायब था। यह खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही सगरौवा, महुअवा, बलिरामपुर, मर्जदवा, परसा आदि गांवों के लोग कब्रिस्तान पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ कुमार राजीव रंजन, पुरुषोत्तम थानाध्यक्ष संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बेतिया: सैटेलाइट अलर्ट मिलते ही वीटीआर में बुझा दी गई आग, वन रक्षी से लेकर डीजी को दिया जाता है संदेश यह भी पढ़ें
इधर, कब्रिस्तान में ऐसी घटना को लेकर आसपास गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हालांकि, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि महिला के शव से सिर गायब होने पर देखने से लग रहा है कि किसी जानवर ने ऐसा किया है।
सितंबर 2022 में महिला का शव यहां दफनाया गया था। इससे एक महीना पहले अगस्त में नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया था।
बगहा: शराबी सिपाही को बचाने में दारोगा और जमादार निलंबित, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच, एसपी ने दिए आदेश यह भी पढ़ें
स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। इसके साथ ही मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अन्य समाचार