Jamui: बांस लदे ट्रक और मछली लदी पिकअप देर रात आमने-सामने से भिड़ीं, टक्कर में बाल-बाल बचे चालक



संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। मंगलवार की रात इसी कड़ी के बीच एक बांस लदे ट्रक और मछली लदी पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहनों के चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि बांस लदा ट्रक पूर्णिया से बांस लेकर सिकंदरा के रास्ते गया जा रहा था। मछली लदी पिअकप वाहन कोलकाता से मछली लेकर पटना जा रही थी।
इसी बीच देर रात तकरीबन एक बजे के करीब ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से दोनों वाहन टकरा गए। दोनों की गति इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर यह घटना दिन में होती तो बड़े हादसे को होने से कोई टाल नहीं सकता था।
रात होने की वजह से लोगों का आवागमन नहीं था। इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्य चौराहे पर वाहनों की टक्कर के बाद बुधवार को दोपहर तक चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को वहां से हटाया। ज्ञात हो कि इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण कई दफा दो वाहनों की आपस में टक्कर हो चुकी है।


अन्य समाचार