Sudha Varghese: दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचीं पद्मश्री सुधा वर्गीज को बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया



जासं, बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में होली के दिन सात वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता से मिलने पहुंची चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सुधा वर्गीज के साथ चार महिलाओं और दो पुरुषों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है सुधा वर्गीज बुधवार को अपनी टीम के साथ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पहुंची थीं।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बलिया डीएसपी से भी मुलाकात की। इसके बाद सुधा वर्गीज अपनी टीम के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में वह पीड़िता के बयान रिकॉर्ड कर रही थीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस संबंध में सुधा और उनकी टीम से पूछताछ की तो दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। 
इसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर महिला थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया भी थाने पहुंचीं और पूछताछ कर रही हैं।
Kharmas 2023: आज से खरमास शुरू, एक महीने तक बंद रहेंगे शादी सहित ये मांगलिक कार्य, सूर्य की पूजा से होगा लाभ यह भी पढ़ें
इधर, बुधवार को फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहरा वार्ड संख्या 13 में बालू के ढेर पर एक तीन महीने की बच्ची मिली। इससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। एक महिला ने बच्ची को गोद ले लिया। घटना की सूचना तेघड़ा डीएसपी एवं फुलवड़िया थाना को भी दी गई।
तेघड़ा डीएसपी ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य समाचार