आरा: जयमाल में दूल्हे के दोस्त ने थामा दुल्हन का हाथ, बवाल के बाद लौटी बारात



संवाद सहयोगी, बिहिया। बिहार में आरा के बिहिया नगर में मामूली सी बात पर एक शादी होते-होते रह गई। दिल्ली से आई बारात को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। 
दरअसल, बिहिया नगर के मेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात आयोजित शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त द्वारा दुल्हन का हाथ पकड़ने को लेकर जमकर बवाल हुआ।
इसको लेकर वर व वधू पक्ष के लोगों के बीच पहले तो जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

मामला इस कदर बढ़ गया कि वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।
दिल्ली में रहने वाले वर पक्ष के लोग बिहिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी करने के लिए आए हुए थे। लड़की पक्ष के लोग बिहिया के राजा बाजार के रहने वाले थे।
दरवाजे पर बारात लगने के बाद जयमाल होने वाला था। बताया जाता है कि जयमाल होने के बाद शराब के नशे में धुत्त दूल्हे के दोस्त ने अचानक से दुल्हन का हाथ पकड़ लिया।
Bihar Police: चूहों ने बजा दिया सायरन, हांफते हुए पहुंची पुलिस को लगा पड़ रही डकैती यह भी पढ़ें
इसका लड़की और उसके परिजनों ने विरोध किया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और वहां से वापस लौट गए।
हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन दोनों पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

अन्य समाचार