सासाराम में नित्यानंद राय बोले- सम्राट अशोक के शौर्य को आमजन तक पहुंचाएगी भाजपा, महागठबंधन की सरकार पर भी बरसे



जागरण टीम, सासाराम/ डेहरी आन सोन (रोहतास)। सम्राट अशोक के शौर्य व अखंड भारत के स्वरूप को भारतीय जनता पार्टी लोगों तक पहुंचाएगी।
सासाराम से सम्राट अशोक का संबंध रहा है। अशोक द्वारा करीब 2500 साल पहले चंदन शहीद के समीप आशिकपुर पहाड़ी पर लिखवाया गया लघु शिलालेख इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
उस धरोहर को भी विकसित मूल स्वरूप में लाया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यहां कहीं।

दो अप्रैल को सासाराम में सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेने गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी व सभास्थल का जायजा लेने वे यहां आए थे।
नित्यानंद राय ने कहा कि सम्राट अशोक के शिलालेख की मुक्ति भाजपा के प्रयास से ही हुई है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ धरना तक दिया था।
इसके बाद राज्य सरकार हरकत में आई और उसकी चाबी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को साैंपी। कहा कि राज्य सरकार के मुखिया की तुष्टीकरण के कारण यह धरोहर अतिक्रमण का शिकार हो ताले में कैद रहा।
Rohtas: मजदूरी पर गए युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने जाम की सड़क यह भी पढ़ें
लेकिन इस पर केंद्र सरकार गंभीर है और सम्राट अशोक से जुड़ी एक-एक धरोहर को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
सम्राट अशोक के शौर्य व उनकी स्वस्थ शासन व्यवस्था को लोगों तक पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है। सम्राट अशोक ने ही अखंड भारत का एक स्वरूप स्थापित किया था।
लेकिन दुर्भाग्य यह है कि भारत की आजादी के बाद उन्हें इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया गया। सासाराम में स्थित शिलालेख उनकी स्मृतियों की गवाही देता है।
Bihar: दो जजों पर जानलेवा हमला, पहले कार में टक्कर मारी; फिर मारपीट कर नकदी लूटी, पुलिस ने मौके पर पहुंच बचाया यह भी पढ़ें
उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। वे सासाराम में गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रेलवे मैदान का निरीक्षण किया व कुशवाहा सभा भवन में जाकर जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। वे कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के सभागार में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार व कांग्रेस पर निशाना साधा।
रोहतास के युवक बने प्रेरणा, परदेस जाने के बजाय पढ़े-लिखे युवा कर रहे सब्जी की खेती, हर महीने 50 हजार तक कमाई यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज देश से बाहर जाकर देश विरोधी बयान देते हैं। वहीं, राज्य में महागठबंधन की सरकार समाज में नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।
भाजपा 15 साल जदयू के साथ रहकर धोखा खाई है। समझौता बिहार के विकास और यहां के लोगों की भलाई के लिए किया गया था। जनता भाजपा पर विश्वास कर रही थी।
पार्टी ने कम विधायक होते हुए भी नीतीश कुमार पर विश्वास किया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन जिसका विरोध कर वे सत्ता में आए उसी महागठबंधन की गोद में बैठ गए।

अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता उनको जवाब देगी। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
कहा कि आगामी दो अप्रैल को सासाराम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेंगे।
कहा कि सम्राट अशोक ने देश को एक स्वरूप में पिरोने का कार्य किया था। उन्होंने गया स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, एमएलसी संतोष सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, राजेश्वर राज, जवाहर प्रसाद, भाजपा नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह, बलराम मिश्र ,अजय यादव,राजेंद्र सिंह, मंगलानंद पाठक, संतोष पटेल आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार