बक्सर: खेत से चना उखाड़ने के विवाद में बुजुर्ग को पेट में मारी गोली, घायल वाराणसी रेफर, पांच हमलावर फरार



संवाद सहयोगी, चक्की (बक्सर)। बिहार में बक्सर के चक्की ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा में खेत से चना उखाड़ने के विवाद में 65 वर्षीय एक वृद्ध को गोली मार दी गई।
पेट में गोली लगने से जख्मी को स्थानीय पीएचसी में उपचार देने के बाद तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चक्की पुलिस के साथ ही डुमरांव एएसपी कुमार राज भी पहुंचकर छानबीन में जुट गए।
पांच की संख्या में रहे हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने इस्तेमाल किए गए कारतूस का खोखा बरामद किया है।

डुमरांव एएसपी कुमार राज ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अब तक मिली जानकारी के अनुसार चक्की ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा निवासी 65 वर्षीय रामनिवास सिंह का दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा निवासी शुगन सिंह उर्फ प्रह्लाद सिंह के साथ उनके खेत से चना उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
हालांकि, इसके बाद वृद्ध नामनिवास सिंह निश्चिंत हो गए थे। शनिवार की दोपहर रोज की तरह भोजन आदि से निवृत्त होकर रामनिवास सिंह अपने दरवाजे पर ही थे तभी अचानक शुगन सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और वृद्ध को गोली मारकर सभी फरार हो गए।
'चूड़ी पहनकर नहीं बैठा'- आलोक मेहता, नीतीश सरकार के मंत्री बोले- बिहार में आग लगेगी, तो देश में फैलेगी यह भी पढ़ें
गोली चलने की आवाज सुनते ही चारों तरफ से ग्रामीण दौड़ पड़े और खून से लथपथ रामनिवास को देख आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पेट में गोली लगने की जानकारी दी।
जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही चक्की ओपी पुलिस के साथ घटनास्थल पर डुमरांव एएसपी कुमार राज भी पहुंचे।
बक्सर: मैरिज हॉल में देहव्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 3 जोड़े चकमा देकर फरार, संचालक समेत एक युगल पकड़ाया यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि हमलावर शुगन सिंह ने रामनिवास सिंह को जैसे ही गोली मारी, उन्होंने उसका हथियार पूरी मजबूती के साथ पकड़ लिया।
हमलावर की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने पिस्टल नहीं छोड़ी। इस बीच लोगों को आते देख शुगन सिंह अपना पिस्टल वहीं छोड़कर भाग निकला। चक्की पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है।
पूर्व का अपराधी हमलावर पहले भी जा चुका है जेल

घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एएसपी कुमार राज ने बताया कि जख्मी के बयान के अनुसार चुन्नी डेरा निवासी 45 वर्षीय शुगन सिंह उर्फ प्रह्लाद सिंह पिता स्व. रामकुमार सिंह ने ही गोली मारी है।
उन्होंने बताया कि गोली मारने का आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और दस साल पहले किसी अपराध में जेल की सजा भी भुगत चुका है। पुलिस फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

अन्य समाचार