Chirag Paswan: चिराग पासवान बोले- जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लूं चैन की सांस नहीं लूंगा



सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमारी लड़ाई बिहारियों के सम्मान की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितनी ताकत आजमानी है आजमा लें, जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लूं चैन की सांस तक नहीं लूंगा।
इसके लिए सबका साथ चाहिए और सबको चिराग पासवान बनना पड़ेगा। वे रीगा डीपीएस मैदान में पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहे चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तक बिहार में एक सूई का कारखाना तक नहीं खोल पाए।
बदले में चालू कारखाने को बंद कराने का काम किया। पांच वर्ष से रीगा चीनी मिल बंद है। कभी मुख्यमंत्री ने यहां के किसानों और मिल मजदूरों की सुध नहीं ली।
बिहार के अन्नदाता किसान बदहाली के कगार पर हैं इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। हमलोगों ने सार दर साल बर्बाद किया लेकिन बिहार आज भी पिछड़ा प्रदेश ही कहलाता है।
Sitamarhi: बिहार में शराबबंदी के बीच खुलेआम दारू की बोतल खोलते चौकीदार का वीडियो वायरल, पहुंचा सलाखों के पीछे यह भी पढ़ें
बिहार को बचाने की जरूरत है। बिहारियों के सम्मान और गौरव को बचाने की जरूरत है। बिहार कब तक पिछड़ा प्रदेश कहलाएगा। चिकित्सा के लिए दिल्ली एम्स जाना पड़ता है।
बिहारियों को रोजगार के लिए क्यों बिहार से बाहर जाना पड़ता है। 15 सालों तक लालूजी राबड़ी जी पर भरोसा किया। अब नीतीश कुमार से उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन कभी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरे।
सीतामढ़ी: इंडो-नेपाल सीमा पर एक चीनी महिला सहित तीन नेपाली और एक भारतीय नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा यह भी पढ़ें
अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है। 75 वर्षों से बिहार पिछड़ा प्रदेश कहला रहा है। आखिर कब तक बिहार पिछड़ा प्रदेश कहलाएगा।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में बंद हो रही हैं मिलें और औद्योगिक संस्थान, खाद की समस्या से किसान भी परेशान हैं।
अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर क्यों नहीं बना।
कॉरिडोर का निर्माण होता तो अयोध्या श्रीराम मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालु सीतामढ़ी माता सीता का दर्शन करने बिहार आते और प्रदेश का विकास होता। लेकिन मुख्यमंत्री ऐसा सोचते नहीं है।
घूसखोरी पर वार: सीतामढ़ी के नए DEO को रिश्वत लेते दबोचा, रात में संभाला पदभार सुबह होते ही गिरफ्तार यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री चिराग पासवान को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे झुकने और डरने वाले नहीं हैं।
मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए समाजसेवी शशांक बलवंत मिश्रा की ओर से लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा ने की। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, प्रदेश सचिव अजित पासवान, आलोक कुमार उर्फ पिंटू चौधरी, संजय सिंह, संतोष शर्मा, इंदल पासवान, युवा लोजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरद चौधरी, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र, दीनबंधु झा, वरिष्ठ युवा लोजपा नेता श्रीनिवास मिश्रा आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार