Buxar में युवक की गोली मारकर हत्या, आर्मी से रिटायर्ड चाचा पर आरोप; बंटवारे को लेकर रंजिश में ली जान



आरा/ बक्सर, जागरण संवाददाता। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक 30 वर्षीय पप्पू पांडेय जयपुर निवासी सत्य नारायण पांडेय के पुत्र थे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे। पेट के भाग में गोली के जख्म का निशान पाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या करने का आरोप अपने ही आर्मी से रिटायर्ड चाचा समेत अन्य पर है।

पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के मूल में संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्ष आपस में पट्टीदार है। बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपने ही आर्मी से रिटायर्ड चाचा समेत अन्य पर गोली मारे जाने का आरोप है। जांच चल रही है।

अन्य समाचार