Bihar: ट्रेन के टॉयलेट में मिले प्रेमी युगल, असम से भागकर जा रहे थे मुंबई; पहले दूसरी लड़की संग भागा था युवक



आरा, जागरण संवाददाता। दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-डीडीयू रेल खंड स्थित आरा रेलवे स्टेशन पर असम से भागे एक प्रेमी जोड़े को आरा जीआरपी पुलिस ने डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद करने में सफलता हासिल की है। रेलवे पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को असम पुलिस को सौंप दिया है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच प्रक्रिया के बाद असम पुलिस दोनों को अपने साथ ले जाने की तैयारी में है।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों 14 मार्च को घर से भागकर डिब्रूगढ़ स्टेशन पहुंचे थे और डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लड़की के पिता ने असम के लमडिंग थाने में अपहरण को लेकर संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद असम पुलिस कार्रवाई शुरू की।
रेल पुलिस के अनुसार, प्रेमी युवक का नाम संजय दास है, जो असम के होजाई जिला के लमडिंग थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह गांव में रहकर गाड़ी चलाता था। युवक और लड़की का घर आसपास है। लड़की नौवीं क्लास की छात्रा है और गांव के स्कूल में पढ़ती थी। युवक उम्र में लड़की से पांच साल बड़ा है। स्कूल जाने के दौरान युवक की नजर लड़की पर पड़ी। इसके बाद कई दिनों तक लड़की का पीछा किया।
Buxar में रिटायर्ड फौजी ने भतीजे की हत्या की, लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली; संपत्ति बंटवारे को लेकर था विवाद यह भी पढ़ें
युवक ने लड़की को अपना मोबाइल नंबर दिया और फिर फोन पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मोबाइल पर बात करने के दौरान संजय ने अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया। लड़की घर से जब भी स्कूल जाती थी, उसी दौरान युवक रास्ते में मिल जाता था। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। फिर दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया।
14 मार्च को दोनों स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि लड़की घूमने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। हालांकि, देर शाम वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। लड़की के परिवारवालों ने उसकी सहेली से भी पूछताछ की। फिर भी कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिवारवालों को भनक लगी कि उनकी बेटी को संजय भगाकर ले गया है। लड़की के स्वजन ने लमडिंग थाना में संजय दास के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
भोजपुर: खैनी मांगने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे, बहन के घर आए युवक की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें
इधर, दोनों ट्रेन में बैठकर मुंबई जाने के लिए निकल चुके थे। प्रेमी युगल की तलाश में तीन सदस्यों की टीम बनाई गई। टीम को पटना, दानापुर और आरा होते हुए मुंबई जाने वाली ट्रेन में दोनों के होने की सूचना मिली। इसके बाद लमडिंग थाना के थानाध्यक्ष ने बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी। दानापुर और आरा जीआरपी से संपर्क किया गया। 
ट्रेन आरा पहुंची तो जीआरपी ने बोगी की जांच शुरू की। पुलिस को देख प्रेमी युगल टॉयलेट में छिप गए। हालांकि, जीआरपी ने टॉयलेट में छिपे दोनों को पकड़ लिया। लमडिंग थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को युवक लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के स्वजन की प्राथमिकी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया है। इसमें आरा जीआरपी पुलिस की अहम भूमिका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पहले भी युवक एक लड़की को लेकर भागा था। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी ।

अन्य समाचार