पति और पिता के बीच विवाद में विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने गला घोंटकर ली जान; 7 लोगों पर मर्डर का केस दर्ज



लखीसराय, संवाद सहयोगी। लखीसराय जिले के लखीसराय थाना क्षेत्र स्थित चरोखरा गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के पचना हट्टी गांव निवासी राजेंद्र केवट की पुत्री रेशमा देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। रेशमा की शादी 15 वर्ष पूर्व चरोखरा निवासी जवाहर बिंद के साथ हुई थी।
मृतका के पिता राजेन्द्र केवट ने लखीसराय थाना में अपनी बेटी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। महिला के पति जवाहर विंद सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए महिला के पति जवाहर बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार है। घटना की पुष्टि लखीसराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने की है।

मृतका के पिता राजेन्द्र केवट ने पुलिस को बताया है कि रेशमा शादी के बाद अपने ससुराल चरोखरा में रह रही थी। करीब चार साल पहले उसके पति जवाहर विंद ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद रेशमा के पिता ने सूद पर दो लाख रुपये लेकर अपने दामाद जवाहर विंद को दिया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर खरीदा।
एक वर्ष पूर्व रेशमा के पिता ने रुपये लौटने की मांग की तो जवाहर इनकार करने लगा। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। मायके से रुपये मांगने पर जवाहर और घरवाले रेशमा के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। रविवार की रात खाना खाने के बाद रेशमा अपने कमरे में सोई थी।
'भ्रष्टाचारियों के लिए बुलडोजर तैयार'- विजय सिन्हा की दो टूक, लखीसराय में बोले- बिहार में बनेगी BJP की सरकार यह भी पढ़ें
वहीं, उसके चार बच्चे कमरे के बाहर सोये हुए थे। पति जवाहर विंद भी अलग जगह पर सोया हुआ था। महिला के पिता ने आरोप लगाया है पति जवाहर विंद, ससुर छोटेलाल केवट, सास पारो देवी, देवर हीरा केवट, मनोज केवट, रंजीत केवट और हीरा केवट की पत्नी रिंकू देवी ने मिलकर रेशमा के हाथ-पैर बांध गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला के गर्दन पर काला निशान पाया गया है।

अन्य समाचार