अररिया: तेगछिया की रमा भारती ने जिले का नाम किया रौशन, इंटर साइंस परीक्षा में राज्य में 5वां स्थान किया हासिल



ताराबाड़ी (अररिया), संवाद सूत्र: इंटर साइंस में जिले का दबदबा फिर एक बार बना रहा। इस बार जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तेगछिया गांव निवासी असम में रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत शशि कुमार सिंह व आंगनबाड़ी सहायिका सुषमा देवी की पुत्री रामा भारती ने इंटर साइंस में राज्य भर में पांचवां स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाया है।


रमा भारती अररिया प्रखंड के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय पलासी पटेगना की छात्रा है। रमा को भौतिकी में 94 अंक, रसायन शास्त्र में 93 अंक, जीव विज्ञान में 93 अंक, जबकि अतिरिक्त विषय गणित में 85 अंक एवं अनिवार्य विषय अंग्रेजी में 94 अंक, हिंदी में 95 अंक प्राप्त हुए हैं।



रमा भारती की इस कामयाबी से जिलेभर के लोग गदगद हैं। विदित हो कि रमा भारती अररिया प्रखंड के प्लस टू उच्च विधालय पलासी पटेगना से ही मैट्रिक में स्टेट में नौंवीं रैंक लाई थी। पैतृक गांव किस्मत खवासपुर पंचायत के तेगछिया गांव में जश्न का माहौल बना है।

अन्य समाचार