Gopalganj: घर की कुर्की के लिए गोपालगंज पुलिस ने चलाया हथौड़ा, भागते-भागते मौके पर पहुंचा आरोपी; गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना की पुलिस पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को आठ साल से गिरफ्तार करने व सरेंडर करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
ऐसे में पुलिस को आरोपित चकमा देकर भाग रहा था। बुधवार को कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव पहुंचकर आरोपित के घर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया।
आरोपित की मां ने बेटे को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद चंद मिनट में ही आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, नगर थाने में वर्ष 2015 में नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी इरफान आलम उर्फ अक्षय के खिलाफ एक किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में प्राथमिकी कराई गई थी।
प्राथमिकी के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आठ साल से लगातार दबाव बना रही थी। इस दौरान पुलिस को आरोपित इरफान आलम उर्फ अक्षय चकमा देते रहा।
Gopalganj: तीन दिनों से लापता किशोर का शव तालाब में उफनता मिला, गले पर निशान; परिजनों को हत्या की आशंका यह भी पढ़ें
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कांड के निपटारे के दौरान पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश दिया, लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
इसके बाद कोर्ट के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह व रमेश तिवारी सहित काफी संख्या में जवान आरोपित के घर की कुर्की करने के लिए पहुंच गए।
गोपालगंज में शराब की बड़ी खेप ले जा रहे दो तस्‍कर गिरफ्तार, स्‍कॉर्पियो समेत तीन वाहन जब्त; 26 शराबी भी पकड़ाए यह भी पढ़ें
इस दौरान आरोपित के घर के मुख्य गेट पर पुलिस के जवान ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। घर के अंदर बैठी आरोपित की मां आवाज सुनकर बाहर निकली और देखा कि पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही है।
इसके बाद मां ने आरोपित बेटे को इसकी सूचना दी। आरोपित भागते हुए चंद मिनट में अपने घर पहुंचा और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी आरोपित इरफान आलम उर्फ अक्षय अपना हुलिया बदलकर उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव में दवा का दुकान चलाता था।
ऐसे में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर पर छापेमारी भी की, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगता था।

अन्य समाचार