जदयू नेता बोले- नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, महागठबंधन जीतेगा 35 से अधिक सीटें



संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और 35 से अधिक सीटें पर जीत दर्ज करेगा। बांका सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव गिरधारी यादव ने लहाबन प्रवास के दौरान यह बात कही।
गिरधारी यादव का नेता नकुल यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया। बांका सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव गिरधारी यादव ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी को उच्च न्यायालय से इंसाफ मिलेगा। केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मई में चकाई विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर बैठक की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य समाचार