'नीतीश कुमार कमजोर और बेसहारा मुख्यमंत्री'- अश्विनी चौबे का CM पर तंज, कांग्रेस पर भी बरसे केंद्रीय मंत्री



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कमजोर व बेसहारा मुख्यमंत्री हैं।
बिहार में इतना कमजोर मुख्यमंत्री कोई नहीं था। बिहार में एनडीए की सरकार से अलग होने के बाद विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार का अंत तय है।
वह प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देखने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका नाम नीतीश कुमार नहीं लापता कुमार होना चाहिए।

बिहार की जनता ने जिस लालू यादव को नकार दिया था, उसी लालू यादव से मिलकर उन्हाेंने बिहार में सरकार बना दी।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस ने पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया था।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा के समर्पित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
प्रेमी का घिनौना प्‍लान जानकर घर से भागी प्रेम‍िका के उड़े होश, हो सकता था बड़ा कांड; 2 आरोपी पुलिस हिरासत में यह भी पढ़ें
प्रेसवार्ता में सदर विधायक कुसुम देवी, जिलाध्यक्ष संदीप कुमारी गिरी, दीपक कुमार दीपू, रवि मणि त्रिपाठी सहित कई नेता मौजूद थे।

अन्य समाचार