Jehanabad:ओकरी गोलीकांड में युवक को गोली मारने वाला ASI अपने साथ रखता था गड़ासा, थाने में हर दिन चढ़ाता था धार



जागरण संवाददाता, जहानाबाद: जहानाबाद के ओकरी गोलीकांड में एक और सच सामने आया है। नालंदा के निर्दोष छात्र सुधीर को वाहन जांच के दौरान भागने पर गोली मारने वाला एएसआई मुमताज अहमद काफी आक्रामक मिजाज का है।
एएसआई मुमताज अहमद सर्विस रिवाल्वर के साथ अपने पास हमेशा एक गड़ासा रखता था। थाने में हर दिन उस पर धार चढ़ाता था। धार ऐसी कि एक ही वार में किसी का भी धड़ शरीर से अलग हो जाए। थाने में उसे रोज धार चढ़ाते देख सहकर्मी पुलिस वाले भी सिहर जाते थे।

बीते दिनों एक गांव में आरोपी की तलाश में छापेमारी के दौरान एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग भी कर दी थी। भय से आरोपी छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। इससे पहले एक आरोपी के मुंह में पिस्टल घुसाने की बात भी सामने आई है। लेकिन भय कारण कोई भी पुलिसकर्मी उसके सामने कुछ कह पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे।
Jehanabad: पुलिस की गोली से घायल का नहीं हो पाया बयान दर्ज; जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी नहीं आई; खोखा भी गायब यह भी पढ़ें
नतीजा यह हुआ कि नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी छात्र सुधीर कुमार उसकी गोली का शिकार होकर पिछले तीन दिनों से हिलसा के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। गुरुवार को उसे होश आया, लेकिन फिर बेहोश हो गया।
आरोपी एएसआई वर्दी भी कम ही पहनता था। हाफ पैंट-टी शर्ट या लुंगी-टी शर्ट में ही गश्ती या छापेमारी के लिए निकल जाता था। घटना के दिन भी वह टी शर्ट व हाफ पैंट में अनंतपुर पहुंचा था।
Jehanabad: निर्दोष युवक को खदेड़ गोली मारने के आरोपी एएसआइ को जेल, चार पुलिसकर्मी निलंबित यह भी पढ़ें
शराब संबंधी सूचना के बाद जब थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ थाने से निकल रहे थे तभी एएसआई मुमताज भी जबरन गाड़ी में आकर बैठ गया। इस पर थानाध्यक्ष ने उसे टोका लेकिन उसने अनसुनी कर दी। गिरफ्तारी के वक्त भी वह हाफ पैंट और टी शर्ट में ही था।

अन्य समाचार