दरभंगा में शर्मसार करने वाली वारदात: महिला को बांधकर पीटा; बाल भी काटे, आरोपियों को 12 दिन से तलाश रही पुलिस



कमतौल (दरभंगा), संवाद सहयोगी। बिहार के दरभंगा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के कमतौल थानाक्षेत्र में एक महिला को बांधकर पीटने और बाल काटने के आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार, कमतौल थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला को बांधकर पिटाई करने और बाल काटने के मामले में पुलिस को 12 दिन के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है।
जबकि, इस मामले में एक दर्जन लोगों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ऐसी स्थिति में पुलिस के हाथ खाली रहने से महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने वाली पुलिस की कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि बेहतर पुलिसिंग नहीं होने और जवाबदेह समाज की खामोशी के कारण ही ऐसी जघन्य घटना घटी है।
इधर, थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है, लेकिन सभी आरोपित अपने घर से फरार हैं।
इस कारण से सफलता नहीं मिली है। उन्होंने जल्द से जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। इसमें पुलिस को कब और कितनी सफलता मिलेगी यह तो वक्त ही बताएगा।
बदमाशों के निशाने पर व्यवसायी: लूट-रंगदारी में जा रहीं जानें, नहीं मिल रहे लाइसेंस, बाउंसर रखने को मजबूर यह भी पढ़ें
बहरहाल, पीड़िता इंसाफ के लिए भटकने को मजबूर है। दरअसल, पीड़िता को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सात दिनों तक थाने के चक्कर लगाने पड़े।
ऐसा भी नहीं कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी। पीड़िता के अनुसार, 21 मार्च को आरोपितों ने दोनों हाथ उलटाकर बांध दिए और जमकर पिटाई की। बाल भी काट डाले।
अधमरा होने की स्थिति में पीड़िता के स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए गाड़ी में बैठाया, लेकिन आरोपितों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।
बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में आई कमी, 8 अप्रैल को होनी है परीक्षा यह भी पढ़ें
आरोप है कि थक-हारकर पुलिसवालों ने जख्मी पीड़िता को गाड़ी से नीचे उतारा और वापस चली गई। ऐसी स्थिति में पूरी रात पीड़िता अपने घर में दर्द से छटपटाती रही।
अगले दिन 22 मार्च को निजी अस्पताल में भर्ती हुई। जहां से उसे डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, 22 मार्च को ही थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया।
लेकिन पुलिस ने 27 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की वह भी नए आवेदन पर। ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार का स्थानीय पुलिस से भरोसा उठ गया।
चाचा ने भतीजी का नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर तीन बच्चों के बाप ने दोस्तों के साथ मिल​कर किया सामूहिक दुष्कर्म यह भी पढ़ें
इसके बाद से पीड़िता वरीय पुलिस पदाधिकारी तक गुहार लगा चुकी है। पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपित घर पर है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रही है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव की एक लड़की की शादी 19 मार्च को तय थी। इसी बीच एक दिन पहले 18 मार्च को अचानक लड़की गायब हो गई।
खोजबीन दौरान सिरहुल्ली से लड़की को बरामद किया गया। फिर उसकी तय तिथि पर शादी हुई। दूसरे दिन लड़की की विदाई हुई, लेकिन अगले दिन 21 मार्च को लड़की पक्ष के एक दर्जन से ऊपर लोग लाठी-डंडे के साथ पीड़ित महिला के घर पर पहुंच गए।

जहां सभी ने लड़की को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता को घर से बाहर निकालकर हाथ को उलटा कर बांध दिया। जमकर पिटाई की और फिर बाल काट दिए। आरोपित यहीं नहीं रुके, घर में भी लूटपाट की।

अन्य समाचार