Bihar: ललन सिंह के महाभोज में टूटा 'दलबंधन', मिटी दूरी; BJP समेत कई पार्टियों के 20 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल



लखीसराय, संवाद सहयोगी: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा रविवार को कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित महाभोज न सिर्फ दलीय दूरियां मिटती दिखीं, बल्कि गठबंधन धर्म के इतर भी एक रिश्‍ता सामने आया।
महागठबंधन में शामिल दलों के अलावा एनडीए में शामिल दलाें के कार्यकर्ता भी पहुंचे और भोजन का स्वाद चखा। शहर के केआरके मैदान में विशाल पंडाल में करीब 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं रविवार को सांसद के हाथों भोजन किया।

महाभोज में जदयू के अलावा राजद, कांग्रेस, वामदल, हम के कार्यकर्ता तो मौजूद थे ही, साथ ही भाजपा और लोजपा के कार्यकर्ता भी गठबंधन की सीमाएं लांघकर पहुंचे।
लखीसराय: डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, भयानक मंजर देख चीख पड़ी बेटी; लड़के की मौत यह भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव से पहले सांसद द्वारा आयोजित महाभोज में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज कर दी हैं। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग पंडाल में 11 काउंटर बनाए गए थे।
मुख्य गेट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए काउंटर तक ले जा रहे थे। मांसाहारी के शौकीन नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए मटन, चावल और दही का इंतजाम किया गया था, जबकि शाकाहारी लोगों के लिए चावल-दाल, पापड़, सब्जी एवं दही की व्यवस्था की गई थी।
पिपरिया में फिर बढ़ रही अपराध की बेल: हाथ में हथियार लहराते हुए नाबालिगों की वायरल हो रहीं तस्वीरें यह भी पढ़ें
सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा आयोजित महाभोज में 35 क्विंटल से अधिक मटन का इंतजाम किया गया था। कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक भीड़ मटन चावल वाले पंडाल में रही।
सांसद ललन सिंह रविवार को पटना से सीधे केआरके मैदान पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खुद कार्यकर्ताओं के बीच जाकर टेबल पर लगी थाली में मटन और चावल परोसा।
सहेली के ससुराल में सबको बेहोश कर लाखों के गहने-नकदी ले उड़ी महिला, पूजा में आई घर; संपत्ति देख बिगड़ी नीयत यह भी पढ़ें
इसके बाद पूरे महाभोज कार्यक्रम के दौरान सांसद कड़ी धूप और गर्मी की परवाह किए बिना एक-एक टेबल पर घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं से हाल जाना। उन्हें पूछकर खुद से और मटन चावल देकर कहा मन से भरपेट खाइए।
कार्यकर्ता ही मेरे लिए भगवान हैं और राजनीतिक जीवन में उनका सम्मान करना ही मेरी पूजा है। भोजन करने के बाद कार्यकर्ता भी काफी गदगद नजर आ रहे थे।

महाभोज में सूर्यगढ़ा के राजद विधायक प्रहलाद यादव, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह भी पंडाल में घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं को भरपेट भोजन कराने की व्यवस्था में लगे। रहे। पूर्व विधायक फुलेना सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष रविरंजन कुमार उर्फ टनटन, पूर्व जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू बाबू, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, लखीसराय नगर परिषद के अध्यक्ष अरविंद पासवान, वरीय नेता अशोक शर्मा, पूर्व जिला पार्षद, आशुतोष कुमार, घाेसैठ के मुखिया सह भाजपा नेता आलोक कुमार भी व्यवस्था को सफल बनाने में लगे रहे।

अन्य समाचार