Bhojpur: नारायणपुर गांव में फायरिंग, बाइक पर आए तीन बदमाशों ने दालान में बैठे किसान को मारी गोली, बाल-बाल बचे



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार की रात देर शाम हथियार बंद बदमाशों ने किसान को गोली मार दी और फरार हो गए।
हमलावर एक बाइक पर तीन की संख्या में थे। घायल 55 वर्षीय सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ सत्यदेव सिंह नारायणपुर थाना के नारायणुर गांव वार्ड 10 निवासी स्व. भगवान सिंह के पुत्र हैं। वह किसान हैं।
किसान को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान के दाएं साइड के कंधे, दाएं कान व केहुनी के भाग में कुल तीन जगहों पर गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

घटना का कारण पता नहीं चल सका है। घायल ने छह राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। हमले में हाई स्कूल के प्रिंसिपल के बाल-बाल बचने की बात सामने आ रही है।
इधर, एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पीरो डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
स्वजन के अनुसार किसान सत्येन्द्र कुमार सिंह नारायणपुर निवासी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रामाशंकर तिवारी उर्फ जट्टा बाबा के दालान के पास पांच-छह लोगों के साथ बैठे थे।
Bhojpur: मिक्सर ग्राइंडर में मसाला पीसने के दौरान किशोरी की करंट लगने से मौत, छह भाई-बहनों थी में सबसे बड़ी यह भी पढ़ें
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आ धमके एवं ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सत्येंद्र कुमार सिंह घायल हो गए। जबकि, अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
बाद में घायल किसान को इलाज के लिए नारायणपुर से आरा लाया गया। इस दौरान सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ पहुंचे। घायल किसान ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है।
इधर, प्रधानाचार्य रामाशंकर तिवारी ने पुलिस अफसरों से संपर्क कर कहा है कि हथियार बंद हमलावर उन्हें मारने के इरादे से आए थे। संयाेग से वे बाल-बाल बच गए। साथ में बैठे उनके करीबी सत्येन्द्र सिंह घायल हो गए।
आरा: डाक्टर के बेटे को गोली मारने के मामले में खंगाली जा रही CCTV फुटेज, पुलिस लाइन की ओर भागे थे सात-आठ बदमाश यह भी पढ़ें
रामाशंकर तिवारी नारायणपुर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गोली चली है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
चिकित्सक सर्जन डा. विकास सिंह ने बताया कि बुलेट निकाल दी गई है और ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। अभी मिली मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल और नॉर्मल है।


अन्य समाचार