BiharSharif: बिहारशरीफ के बाजार समिति प्रांगण में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पु‍लिस



बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता: लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति प्रांगण में सोमवार की शाम एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही लोगों के बीच सनसनी फैल गई।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही डीडीसी वैभव श्रीवास्तव व एसडीओ अभिषेक पलासिया के अलावा लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
अबतक शव की पहचान नहीं हुई है। बहरहाल अधेड़ की मौत कैसे हुई यह संशय बना हुआ है। पुलिस तमाम बिन्दुओं पर जांच कर रही है। शव पर किसी प्रकार के जख्म का निशान नही पाया गया है।

शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु पावापुरी स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।





अन्य समाचार