Nalanda Violence: इंटरनेट बहाल करने पर आज हो सकता है फैसला, छठे दिन हालात सामान्य; लोगों को मिली 8 घंटे की छूट



नालंदा, जागरण डिजिटल डेस्क। नालंदा में बीते शुक्रवार रामनवमी के अगले दिन जुलूस के दौरान हिंसा के पांचवें दिन मंगलवार को स्थिति बिल्कुल समान्य दिखी। जिला प्रशासन ने अब तक 15 प्राथमिकी दर्ज करने के साथ 130 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि छापेमारी लगातार जारी है। धारा 144 को लेकर जिले में इंटरनेट सेवा भी बंद है। प्रशासन आज इंटरनेट सेवा बहाल करने पर फैसला कर सकती है। 

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि चार अप्रैल के बाद इंटरनेट सेवा बहाल करने पर कोई निर्णय लिया जाएगा। रिजल्ट के बाद कालेजों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इसलिए लेकर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। फिलहाल अभी स्कूल और कालेजों को बंद रखा गया है।  जगह-जगह फोर्स की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। शाम के पांच बजे के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि स्थिति को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।
BiharSharif: बिहारशरीफ के बाजार समिति प्रांगण में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पु‍लिस यह भी पढ़ें
वहीं, स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों को आठ घंटे की छूट दी है, जिसमें लोग जरूरतों का समान खरीदने घरों से बाहर निकल सकते हैं। प्रशासन के द्वारा सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक मिली छूट के बाद बिहारशरीफ में मंगलवार को लोग घरों से बाहर निकले और खाने-पीने के अलावा अपनी जरूरत का सामान खरीदा।
बिहारशरीफ में खंदक पर निवासी सरोज कुमार ने बताया कि दुकान बंद रहने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। राशन खत्म हो चुका था। महलपर निवासी मो.एयाज ने बताया कि रोज़े के कारण काफी परेशानी हो रही थी। फल व दूध की सबसे ज्यादा जरूरत थी। जिला प्रशासन को धन्यवाद, जिन्होंने आठ घंटे की छूट दी।
BiharSharif: शहरी इलाकों में दोपहर दो बजे तक खोली जा सकेंगी दुकानें, इंटरनेट बहाली पर फैसला 4 अप्रैल के बाद यह भी पढ़ें
सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक सभी दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। सुबह का नज़ारा देखकर कोई नहीं कह सकता है कि तीन दिन पहले इस शहर ने कितनी तबाही देखी थी। ऊपर से लोगों के आत्मविश्वास को मजबूत करने के इरादे से जगह-जगह सद्भावना मार्च भी निकाली जा रही है।

अन्य समाचार