Bihar: गोपालगंज में दूल्हे की कार ने सात को रौंदा, दो महिलाओं की मौत; पांच लड़ रहीं जिंदगी-मौत की जंग



गोपालगंज, जागरण संवाददाता। गोपालगंज जिले विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दूल्हे की कार ने सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, पांच घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बलिवनसागर टोला लक्ष्मीपुर गांव का है। गांव में गुरुवार की देर शाम एक बारात आई। इसी दौरान, बारात में शामिल अनियंत्रित दूल्हे की कार ने घर के दरवाजे पर बैठे सात लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। घायल पांच महिलाओं को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपलगंज में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल में एक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
घटना के बाद जांच पड़ताल करते सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी ललिता देवी और रामावती देवी के रूप में कई गई।

अन्य समाचार