Bihar Crime: मुंगेर में भूमि विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, छह लोग घायल; आक्रोशितों ने NH किया जाम



मुंगेर, संवाद सहयोगी। मुंगेर में भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने लखीसराय-मुंगेर एनएच 80 को जाम कर दिया।
सफियासराय थाना क्षेत्र के सतखजुरिया गांव में कुछ भूमि को लेकर प्रमोद यादव और बजरंगी यादव के बीच चार साल से विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह प्रमोद यादव के परिवार के सदस्यों ने बजरंगी यादव के परिवार के घरों में घुस कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

बजरंगी यादव परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों ने मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने के बाद सफियासराय ओपी प्रभारी नीरज कुमार पहुंचे। काफी आश्वाशन के बाद घायल के परिवारों को समझा-बुझाकर शांत कराया।


(सड़क जाम होने से परेशान लोग)
पुलिस ने आरोपी तो पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। जाम के कारण मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पीड़ित परिवार बजरंगी यादव और दिनेश यादव ने पुलिस को बताया की प्रमोद यादव से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।इसको लेकर एक माह पहले भी मारपीट हुई थी। इसका मामला जमालपुर अंचलाधिकारी के पास है। शनिवार को इसी को लेकर प्रमोद यादव के परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


अन्य समाचार