सारण: नयागांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर ईंट-पत्थर, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार



संसू, नयागांव (सारण)। नयागांव थाना से सटे पश्चिम महज 50 गज की दूरी पर भूमि विवाद को लेकर रविवार को सुबह दो पक्षों के बीच गाली-गलौज एवं गोली चलने मामला सामने आया है। 
नयागांव निवासी स्व. मटुकधारी सिंह के पुत्र सुरेश सिंह ने बताया कि मैं अपने घर के सामने गड्ढे में मिट्टी भरवा रहा था। इसी बीच अशोक सिंह, मधु देवी पति अशोक सिंह, कुंदन सिंह व विशाल सिंह , रेणु देवी पति श्रीनिवास सिंह, राजकुमारी देवी अपने साथ चार पांच अज्ञात लोगों के साथ लेकर आए व मिट्टी भरने से मना करने लगे।

आरोप है कि वे सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान विशाल सिंह ने पिस्टल से गोली चला दी। अन्य लोग ईंट के टुकड़े चला रहे थे, जिसके कारण हम सभी लोग भागकर अपने घर के अंदर चले गए।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक पक्ष के आवेदक सुरेश सिंह ने इस आशय का लिखित आवेदन नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम को दिया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही नयागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के दीपक कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के पुरनाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
Saran Crime: छपरा के मंगाईडीह गांव में मारपीट के दौरान युवक की मौत, स्वजन का आरोप- गला घोंटकर की गई हत्या यह भी पढ़ें
नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि दो पक्ष में जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज हुई है जहां तक गोली चलने की बात है, वह बेबुनियाद है, क्योंकि गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार