Bhojpur Crime: भोजपुर में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किशोर को गोली मारी, पीठ में धंस गई थी बुलेट



जाटी,आरा/संदेश। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक किशोर को गोली मार दी।
घायल किशोर 17 वर्षीय जन्नत हुसैन संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो. मैनुद्दीन का पुत्र है। जख्मी किशोर को गोली बाएं हाथ में लगी है।
इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में थे।

वारदात की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है।
इधर, जन्नत हुसैन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर कोरी गांव जा रहा था। जैसे ही वह कोरी गांव स्थित नहर के पास पहुंचा, तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उससे मोबाइल फोन छीनने लगे।
Arrah News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा; आरा-सलेमपुर रूट बाधित यह भी पढ़ें
जब उसने विरोध किया तो उनके बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद उक्त बदमाशों ने उसे गोली मार दी और माेबाइल छीनकर फरार हाे गए।
इसके बाद स्वजन द्वारा घायल किशोर को इलाज के लिए कोरी गांव स्थित निजी अस्पताल से सदर अस्पताल लाया, आरा गया।
सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंच गए। थानाध्यक्ष के अनुसार शुरूआती जांच में मोबाइल छीने जाने कह बात सामने आ रही है।
Bihar: आरा में स्वर्ण कारोबारी से रंगदारी की डिमांड, अपराधी ने कहा- छह लाख तैयार रखो, नहीं तो अंजाम भुगतना यह भी पढ़ें
हालांकि, अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
इधर, सदर अस्पताल में आन ड्यूटी चिकित्सक डा. सूर्यकांत निराला ने अस्पताल के ओटी में ही आपरेशन कर पीठ के भाग में फंसी गोली को बाहर निकाला। उनके अनुसार घायल किशोरी स्वस्थ है। बुलेट को प्रिर्जव कर रखा गया है। किशोर को अभी निगरानी में रखकर इलाज चलेगा।

अन्य समाचार